Lok Sabha Elections Results 2019: हरियाणा की सभी सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम और विजयी उम्मीदवारों के नाम
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चुनाव नतीजे आना शुरू हो गए है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. शुरूआती रुझानों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. यहां बीजेपी को 8 से 10 लोकसभा सीटों पर जीत मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में जीरो से 2 लोकसभा सीटें आती दिख रही हैं. बता दें कि यह शुरूआती रुझान है. 10 लोकसभा सीटों वाले हरियाणा राज्य में मोदी लहर का जादू एक बार फिर से चलता नजर आ रहा है.
हरियाणा में कांग्रेस और आईएनएलडी का सफाया भी हो सकता है. फिलहाल हरियाणा से कांग्रेस को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगता दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुतबिक बीजेपी के वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है. इस बार बीजेपी को हरियाणा में 49 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. इससे साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिले थे.
यहां देखें live रुझान
News 24-
बीजेपी: 10
कांग्रेस: 0
आजतक-
बीजेपी: 8-10
कांग्रेस: 0-2
अन्य:
ABP:
बीजेपी: 7
कांग्रेस: 3
News 18-
बीजेपी: 6-8
कांग्रेस: 2-4
बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव के में बीजेपी को 6 लोकसभा सीटें, कांग्रेस को 1 लोकसभा सीट और INLD को 3 लोकसभा सीटें मिली थी. चुनाव 2019 में यहां मुख्य रूप से राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनावी मैदान में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

