देश

Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान आज, शत्रुघ्न, ओवैसी, अखिलेश, TMC से यूसुफ पठान समेत इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला

चौथे चरण में इन VIP नेताओ की किस्मत दांव पर लगी है. उनमें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं.

Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान आज, शत्रुघ्न, ओवैसी, अखिलेश, TMC से यूसुफ पठान समेत इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
(Photo Credits FB and Instagram)

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4th Polling: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर 13 मई यानी आज मतदान होगा. जिन राज्यों में चुनाव होना है. जिन राज्यों में मतदान होंगे उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर शामिल हैं. इन प्रमुख राज्यों में कई VIP उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. जिनके भाग्य का फैसला आज मतदान के बाद होने वाला है.

चौथे चरण में जिन वीआईपी नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है. उनमें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान, बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा और माधवी लता, आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं. यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में चौथे चरण में 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

चौथे चरण की वीआईपी सीट:

चौथे चरण में आसनसोल से शत्रुघ्नन सिन्हा, हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी, कन्नैज से अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टीएमसी से यूसुफ पठान, श्रीनगर से उमर अब्दुल्ला, बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा और कडप्पा से वाईएस शर्मिला चुनाव मैदान में हैं.

चौथे चरण में 1,717 उम्मीदवार मैदान में:

चौथे चरण के चुनाव में कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं.  चुनाव आयोग के मुताबिक इन 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4,264 नामांकन दाखिल किए गए थे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी. दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1,970 नामांकन वैध पाए गए.  नाम वापसी के उपरांत इन सीटों पर 1,717 उम्मीदवार शेष बचे हैं.

4 जून को होगी वोटों की गिनती:

इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को था. इसके उपरांत चुनाव का दूसरा चरण 26 अप्रैल को हुआ. दूसरे चरण में बाद तीसरे चरण का मतदान 7 मई हुआ. बचे हुए चार चरण के मतदान में चौथे चरण के लिए वोट आज डाले जायेंगे. जिसके बाद तीन और चरण के मतदान के बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).