लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- देश के लिए खतरा है कांग्रेस
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद भारत की इतनी बड़ी विजय पर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई नहीं दी देश को.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना इस बात को साबित करता है कि 'मोदी है तो मुमकिन है.' इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को देश के लिए खतरा बताया. योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ जिले के रावतसर कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे. संयुक्त राष्ट्र द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ‘‘जैश-ए-मोहम्मद’’ के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने कहा यह' इस बात को साबित करता है कि मोदी है तो मुमकिन है.' उन्होंने कहा कि यह काम कांग्रेस नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासियों के लिये सबसे पहली जरूरत है राष्ट्रधर्म की. हमारी जाति कोई भी होगी, हमारा मत कोई भी होगा, हमारा सम्प्रदाय कोई भी होगा लेकिन हम सबके लिये इन सब से बढ कर के है हमारे देश की सुरक्षा. भारत अगर सुरक्षित है तो भारत की 130 करोड़ की आबादी सुरक्षित है, भारत अगर सुरक्षित है भारत का हर क्षेत्र, हर जाति, मजहब, सम्प्रदाय,परिवार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकता है.
उन्होंने कहा,' पांच वर्ष से पहले कांग्रेस के कुशासन के कारण देश के 270 से अधिक जिले आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद से बुरी तरह से प्रभावित थे. लेकिन बीते पांच वर्ष के दौरान आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति के तहत जो कार्रवाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने की उसका परिणाम है कि नक्सलवाद और आतंकवाद घटकर सिर्फ पांच जिलों तक सीमित हो गया है.' यह भी पढ़ें- मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित किए जाने पर बोले अरुण जेटली- सरकार और पीएम मोदी की वाहवाही होनी चाहिए
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद भारत की इतनी बड़ी विजय पर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई नहीं दी देश को. उन्होंने कहा,' पूरे देश को सोचना होगा कि देश की आंखों में धूल झोंकने वाला व्यक्ति क्या भारत का विकास और सुरक्षा कर पायेगा. विकास की तो उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती है.'
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

