लोकसभा चुनाव 2019: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मौलानाओं से मुलाकात कर मांगा समर्थन
लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना आगा रूही और मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात कर समर्थन मांगा है...
लखनऊ: लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना आगा रूही और मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात कर समर्थन मांगा है. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा़ दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.
लखनऊ में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है. राजनाथ सिंह का सामना कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा की पूनम सिन्हा से है.
Union Home Minister Rajnath Singh met Lucknow Eidgah Imam Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali & Shia clerics Maulana Agha Roohi and Maulana Yasoob Abbas, in Lucknow. pic.twitter.com/LW7vFMV8YJ
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2019
यह भी पढ़ें: BJP Foundation Day: आज है भारतीय जनता पार्टी का 39वां स्थापना दिवस, जानिए 1980 से लेकर अब तक का पूरा सफर
राजनाथ सिंह यहां से 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं. वह दूसरी बार यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लखनऊ संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तरी, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य व लखनऊ कैंट शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

