देश

लोकसभा चुनाव 2019: संजय निरुपम ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना, कहा- वे मुगल शासक के आधुनिक अवतार, देखें Video

वाराणसी में संजय निरुपम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: संजय निरुपम ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना, कहा- वे मुगल शासक के आधुनिक अवतार, देखें Video
संजय निरुपम और पीएम मोदी (Photo Credits: Twitter/PTI)

कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तीखा हमला बोला है. संजय निरुपम ने पीएम मोदी को औरंगजेब (Aurangzeb) का आधुनिक अवतार बता डाला. वाराणसी (Varanasi) में संजय निरुपम ने कहा, 'मुझे महसूस होता है कि यहां के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना वो नरेंद्र मोदी दरअसल औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं क्योंकि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर जिस तरीके से सैकड़ों की संख्या में मंदिरों को तुड़वाया गया मोदी जी के इशारे पर.' उन्होंने कहा, 'यहां पर मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 550 रुपये का फीस लगाया गया है.. फाइन लगाया गया है.. चार्ज लगाया गया है. वह इस बात का सबूत है कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया, वो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. कभी औरंगजेब काशी की इन गलियों में गुंडागर्दी करने के लिए उतरा था. हमारे मंदिरों को तोड़ने का दुस्साहस किया था. तब भी काशी के नागरिकों ने अपने मंदिरों को बचाया था. कभी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया और हिंदुओं पर अत्याचार किया था तब हिंदुओं ने विरोध किया था. आज दिख रहा है कि हिंदुस्तान पर राज करने वाला नरेंद्र मोदी हमारे मंदिरों को तोड़ रहे हैं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जजिया कर लगा रहे हैं. तो ऐसे आधुनिक औरंगजेब की मैं निंदा करता हूं. उनका निषेध करता हूं.'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा पीएम मोदी को दुर्योधन कहे जाने को उचित ठहराते हुए संजय निरुपम ने कहा कि मैं तो उनको औरंगजेब कह रहा हूं. क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जितना अहंकार दुर्योधन और रावण को भी था और प्रियंका गांधी ने दिनकर की कविताओं के जरिए बताने की कोशिश की है कि जब दुर्योधन और रावण का अहंकार टूट गया तो आप किस खेत की मूली हो. यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से तल्ख रिश्ते पर सुषमा स्वराज ने ममता बनर्जी को दी नसीहत, कहा- दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे...

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि पीएम मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ‘‘ऐसा ही अहंकार था.’’ अंबाला में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने पीएम मोदी के इस हालिया बयान पर पलटवार किया कि उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी ‘‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’’ थे. प्रियंका ने सत्ताधारी बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह उनके परिवार के शहीदों का अपमान कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).