लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की नालंदा सीट पर कौशलेंद्र कुमार लगाएंगे जीत की हैट्रिक या फिर अशोक कुमार आजाद मारेंगे बाजी?
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नालंदा लोकसभा सीट पर जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार ने बाजी मारी थी.
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर सातवें व अंतिम चरण में बिहार में जिन आठ सीठों पर चुनाव होने हैं, उनमें नालंदा लोकसभा सीट भी शामिल है. नालंदा विश्वविद्यालय की वजह से प्रसिद्ध इस संसदीय क्षेत्र पर मुख्य मुकाबला नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) और महागठबंधन के बीच होगा. एनडीए की तरफ से नालंदा सीट पर जेडीयू (JDU) ने वर्तमान सांसद कौशलेंद्र कुमार (Kaushlendra Kumar) को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, महागठबंधन की तरफ से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने अशोक कुमार आजाद (Ashok Kumar Azad) को चुनावी मैदान में उतारा है. इन दोनों के अलावा कई निर्दलीय भी नालंदा सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नालंदा संसदीय सीट पर जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार ने बाजी मारी थी. कौशलेंद्र कुमार एलजेपी के सत्यानंद शर्मा से केवल 9,627 मतों से जीते थे. हालांकि इस बार एलजेपी और जेडीयू दोनों एनडीए का हिस्सा हैं. एनडीए की तरफ से कौशलेंद्र कुमार प्रत्याशी हैं और इनका मुकाबला महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार अशोक कुमार आजाद से है. कौशलेंद्र कुमार इस बार नालंदा से तीसरी बार मैदान में हैं जबकि अशोक कुमार आजाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की सासाराम सीट पर 'विरासत' बचाने में कामयाब होंगी मीरा कुमार या फिर बाजी मारेंगे छेदी पासवान?
गौरतलब है कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए. देशभर की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को हुआ, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ, पांचवें चरण का चुनाव छह मई को हुआ, छठे चरण का मतदान 12 मई को हुआ और सातवें व अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

