लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की मुजफ्फरपुर सीट पर होगी सीधी टक्कर, अजय निषाद और राजभूषण चौधरी निषाद के बीच है मुकाबला
मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर पांचवे चरण में छह मई को मतदान होना है.
शाही लीची के लिए प्रसिद्ध बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर पांचवे चरण यानी छह मई को मतदान होगा. इस दौरान मुजफ्फरपुर के अलावा सारण, मधुबनी, हाजीपुर और सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्रों में भी मतदान होगा. मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) और महागठबंधन के बीच है. एनडीए की तरफ से मुजफ्फरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वर्तमान सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, महागठबंधन की तरफ से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने राजभूषण चौधरी निषाद (Rajbhushan Choudhary Nishad) को चुनावी मैदान में उतारा है. इन दोनों के अलावा कई निर्दलीय भी मुजफ्फरपुर सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट से बीजेपी के अजय निषाद ने जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रसाद सिंह को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था. अजय निषाद के पिता स्व. कैप्टन जयनारायण निषाद मुजफ्फरपुर सीट से चार बार सांसद रहे. इस चुनाव में अजय निषाद और राजभूषण चौधरी निषाद के बीच सीधी टक्कर है. दोनों एक ही जाति से हैं. ऐसे में यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की हाजीपुर सीट पर पशुपति कुमार पारस को टक्कर दे रहे हैं शिवचंद्र राम
गौरतलब है कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो गए हैं. देशभर की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को हुआ, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ, पांचवे चरण का चुनाव छह मई, छठे चरण का 12 मई और सातवें व अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

