देश

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने लोगों से की अपील, कहा- अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का करें संकल्प

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर (B. R. Ambedkar) की जयंती पर आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने उन्हें नमन किया.

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने लोगों से की अपील, कहा- अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का करें संकल्प
मायावती (Photo Credit- IANS)

लखनऊ:  बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर (B. R. Ambedkar) की जयंती पर आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने उन्हें नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों से एक अपील भी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प करें.

बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट में लिखा, "परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित. देशवासियों व देश-दुनिया में फैले उनके करोड़ों अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं एवं उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मानवतावादी मूवमेंट (Humanist Movement) के अधूरे कारवां को वोटों की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प."

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: बदायूं में बोलीं मायावती- योगी की पार्टी को ना ‘अली’ और ना ही मेरी जाति से जुड़े ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि "एक व्यक्ति-एक वोट और हर वोट का एक समान मूल्य का अमूल्य संवैधानिक अधिकार देकर बाबा साहेब ने सदियों से शोषित-पीड़ित दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों आदि को अपना उद्धार/उत्थान/कल्याण स्वयं करने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करने का आह्वान किया, जिसे हमें पूरा करना है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).