देश

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की मधेपुरा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, RJD के शरद यादव और JDU के दिनेश चंद्र यादव को टक्कर देंगे पप्पू यादव

मधेपुरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है.

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की मधेपुरा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, RJD के शरद यादव और JDU के दिनेश चंद्र यादव को टक्कर देंगे पप्पू यादव
पप्पू यादव, शरद यादव और दिनेश चंद्र यादव (Photo Credits-PTI/ANI/Twitter)

बिहार (Bihar) में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है. तीसरे चरण में बिहार की जिन सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें मधेपुरा (Madhepura), झंझारपुर, खगड़िया, सुपौल और अररिया शामिल हैं. मधेपुरा सीट इस बार हॉट सीट बना हुआ है क्योंकि यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. मधेपुरा सीट से वर्तमान सांसद पप्पू यादव एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. वहीं, महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शरद यादव को उम्मीदवार बनाया है. नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) में शामिल जेडीयू (JDU) की तरफ से दिनेश चंद्र यादव किस्मत आजमा रहे हैं. इनके अलावा कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव यानी साल 2014 में मधेपुरा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार के रूप में पप्पू यादव ने जीत दर्ज की थी. हालांकि इस चुनाव में पप्पू यादव अपनी जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, शरद यादव ने साल 2014 में मधेपुरा से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार वे आरजेडी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं. एनडीए की तरफ से जेडीयू ने इस सीट पर दिनेश चंद्र यादव को टिकट दिया है. ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इस बार मधेपुरा में मुकाबला त्रिकोणीय होगा. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की खगड़िया सीट पर LJP के महबूब अली कैसर को कड़ी चुनौती दे रहे हैं VIP के मुकेश सहनी

गौरतलब है कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो गए हैं. देशभर की 91 लोकसभा सीटों पर गुरुवार को पहले चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण का मतदान आज (18 अप्रैल) हो रहा है. तीसरे चरण का 23 अप्रैल, चौथे चरण का 29 अप्रैल, पांचवे चरण का छह मई, छठे चरण का 12 मई और सातवें व अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).