लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को इंदौर में करेंगी रोड शो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 13 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं. वे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और इंदौर (Indore) में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी.
भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 13 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं. वे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और इंदौर (Indore) में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा (Shobha Ojha) ने शुक्रवार को बताया कि प्रियंका गांधी विमान से इंदौर आएंगी और वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी.
उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी. यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, ‘नोटबंदी और GST पर लड़कर दिखाइए चुनाव’
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी रतलाम से इंदौर पहुंचेगी और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो करेंगी. प्रियंका का राजनीति में आने के बाद मध्य प्रदेश का यह पहला दौरा होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

