लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने कहा- नेहरू की गलती भारत के लिए कैंसर बन गया

शाह की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इसके पहले राहुल गांधी ने गांधीनगर में एक रैली में पूछा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को यह बात क्यों नहीं बता रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व राजग सरकार ने पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार अजहर को रिहा किया था.

अमित शाह (Photo Credits: PTI)

जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जैश-ए-मोम्महद के संस्थापक अजहर मसूद को पिछली राजग सरकार के दौरान छोड़े जाने की याद दिला रहे हैं, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को जवाबी हमले में कहा कि इस तरह की संवेदनहीन टिप्पणी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी पार्टी और उनके पिता के नाना जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) द्वारा चीन और कश्मीर पर की गई गलतियों के बारे में सोचना चाहिए, जो देश के लिए कैंसर बन गई हैं. शाह की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इसके पहले राहुल गांधी ने गांधीनगर में एक रैली में पूछा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश को यह बात क्यों नहीं बता रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व राजग सरकार ने पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार अजहर को रिहा किया था.

शाह ने कहा कि इस तरह के सवाल खड़े कर कांग्रेस अध्यक्ष न केवल संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं, बल्कि अपनी खुद की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझ पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. शाह ने शुक्रवार को एक ब्लॉग में लिखा, "यह बहस न तो मसूद अजहर की रिहाई से शुरू होती है और न समाप्त होती है. यह सूची लंबी है, और यदि इस पर चर्चा की गई तो कांग्रेस दोषी पार्टी के रूप में दिखेगी."

शाह ने कहा, "कंधार विमान अपहरण मामले -जिसके कारण सरकार को 170 यात्रियों के बदले अजहर को रिहा करना पड़ा था- से 10 साल पहले कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन गृहमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद की रिहाई के लिए 10 आतंकवादियों को रिहा किया था." यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- 2019 के बाद 2024 में नहीं होगा कोई इलेक्शन

उन्होंने कहा कि अजहर की रिहाई का निर्णय वाजपेयी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से लिया था, लेकिन संप्रग सरकार ने 2010 में पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए एक सद्भावना के तौर पर 25 आतंकियों को एकतरफा रिहा कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक