Lok Sabha Election Results 2019 : तमिलनाडु की 20 लोकसभा सीटों पर द्रमुक आगे
तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीटों में से 20 पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (Dravida Munnetra Kazhagam) की अगुवाई वाला गठबंधन आगे चल रहा है....
Lok Sabha Election Results 2019 : तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीटों में से 20 पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (Dravida Munnetra Kazhagam) की अगुवाई वाला गठबंधन आगे चल रहा है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. चुनाव आयोग के मुताबिक, द्रमुक 14 सीटों पर आगे चल रही है और पांच पर उसकी सहयोगी कांग्रेस आगे है.
द्रमुक की कनिमोझी अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तमिलिसै सौंदरराजन के खिलाफ थूथुकुडी में आगे चल रही हैं. यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों को अयोग्य करार देने पर रोक
इसी तरह से पोल्लाची में, द्रमुक के के. शनमुगा सुंदरम ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) उम्मीदवार सी. महेंद्रन से आगे चल रहे हैं. शिवगंगा में कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति पी. चिदंबरम अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी एच. राजा से आगे चल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

