Lok Sabha Election 2024:लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मध्य प्रदेश में 29 सीटों पर चार चरणों में पड़ेंगे वोट
भोपाल: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में चुनाव सात चरणों में होने हैं, वहीं मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में वोट डाले जाएंगे
भोपाल: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में चुनाव सात चरणों में होने हैं, वहीं मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में वोट डाले जाएंगे.
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होना है. पहले चरण में 19 अप्रैल को राज्य की 6 सीटों पर मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सात सीटों पर मतदान होगा. तीसरे चरण में 7 मई को आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे और फिर 13 मई को आठ सीटों पर वोट डाले जाने हैं.
वहीं मतगणना देश के अन्य हिस्सों के साथ चार जून को होगी. यह भी पढ़े :Lok Sabha Election 2024: शिवराज सिंह चौहान का दावा, लोकसभा चुनाव में NDA को मिलेग बहुमत, पीएम मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री- VIDEO
ज्ञात हो रि राज्य की 29 लोकसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. कांग्रेस सिर्फ 10 उम्मीदवारों के नाम तय कर पाई है.
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने 28 स्थान पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

