बंगाल में बवाल के बीच TMC ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया
उन्होंने कहा, ‘‘आज बंगाल में केंद्रीय बल आम लोगों खासकर वंचित लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमका रहे हैं। दिव्यांग लोगों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करते हुए मतदाताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमका रहे हैं। एक बयान में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल शांतिपूर्ण मतदान चाहता है, जबकि भाजपा ऐसा नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज बंगाल में केंद्रीय बल आम लोगों खासकर वंचित लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमका रहे हैं। दिव्यांग लोगों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। केंद्रीय बल मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं कि कमल दबाओ नहीं तो ठोक देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया के पास इस तरह के वीडियो हैं। कुछ सार्वजनिक भी हो चुके हैं।’’
भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वाले गुंडे मतदाताओं को धमका रहे हैं ।
संबंधित खबरें
PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
West Bengal: अमित शाह का बड़ा आश्वासन, कहा- 'एक भी हिंदू शरणार्थी को नहीं किया जाएगा देश से बाहर'
कौन हैं Menaka Guruswamy? TMC ने SC की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा के लिए चुना, बन सकती हैं देश की पहली ‘ओपनली क्वियर’ सांसद
\