देश

बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त

लोकसभा चुनाव के छठे और मध्य प्रदेश के तीसरे चरण में हुए मतदान में बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के राजनीतिक भाग्य का फैसला कैद हो गया है. इस बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को कुछ ऐसा कह दिया जिससे सियासी घमासान तेज हो सकता है.

बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Photo Credits: IANS)

भोपाल: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के छठे और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के तीसरे चरण में हुए मतदान में बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) के राजनीतिक भाग्य का फैसला कैद हो गया है. इस बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को कुछ ऐसा कह दिया जिससे सियासी घमासान तेज हो सकता है. बीजेपी प्रत्‍याशी ने विवादित बयान देते हुए राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की हत्‍या करने वाले नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को देशभक्‍त बताया है.

साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि नाथुराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें. ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब मिल जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी कई नेताओं ने नाथूराम गोडसे को लेकर बायानबाजी की थी.

इससे पहले एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक एवं जानेमाने अभिनेता कमल हासन की ओर से दिए गए विवादित बयान का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे को आतंकवादी नहीं कहें तो क्या कहें.

कमल हासन ने कहा था कि ‘‘भारत का पहला चरमपंथी एक हिंदू - नाथूराम गोडसे – था.’’ अभिनेता से नेता बने हासन के इस बयान पर जमकर विवाद हुआ.

गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश में सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर हो रहा है, जहां बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है. और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उम्मदवार हैं. यहां पहले दिन से ही चुनाव में ध्रुवीकरण की हर संभव केाशिश हो रही है. दोनों ओर से धर्म का सहारा लिया जा रहा है. भोपाल सीट वैसे तो बीजेपी का गढ़ है. वर्ष 1984 के बाद से बीजेपी के कब्जे वाली इस सीट पर साधु-संत दोनों उम्मीदवारों के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).