प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनावी मैदान में उतरने से दिग्विजय की घिग्घी बंध गयी है: भाजपा
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रज्ञा के आने से दिग्गी की घिग्घी बंध गयी है। वह भोपाल छोड़कर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।"
इंदौर. मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर भाजपा ने बुधवार को तंज किया कि इस सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मैदान में उतरने से उनकी घिग्घी बंध गयी है और पूर्व मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र में कैद होकर रह गये हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रज्ञा के आने से दिग्गी की घिग्घी बंध गयी है। वह भोपाल छोड़कर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।"
उन्होंने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के नेता कल तक बयान देते थे कि भगवा आतंकवाद से देश को खतरा है। लेकिन जैसे ही चुनाव आये, वही नेता भगवाधारियों के चरणों में दिखायी दे रहे हैं। वे कांग्रेस नेता अब मन्दिर-मन्दिर जाकर माथा टेक रहे हैं।" यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंदिरों में दी दस्तक, कांग्रेस ने की शिकायत
सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार ने किसान कर्ज माफी के नाम पर पाखंड किया है और सत्तारूढ़ दल को इसका खामियाजा मौजूदा लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

