देश

लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगे छगन भुजबल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को बताया कि सिंह के समर्थन में भुजबल मंगलवार को कई रैलियां करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगे छगन भुजबल
छगन भुजबल(Photo Credits : IANS)

नासिक. महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा के नेता छगन भुजबल भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे जो भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को बताया कि सिंह के समर्थन में भुजबल मंगलवार को कई रैलियां करेंगे। यह भी पढ़े-दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर फिर चलाया शब्दबाण, मंच से पूछा- गूगल पर 'फेंकू' टाइप करो तो फोटो किसका आता है ?

पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी के दौरे के दौरान राकांपा नेता संवाददाताओं को भी संबोधित करेंगे।

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).