देश

लोकसभा चुनाव 2019: एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से अपील, कहा- भावुक होकर नहीं समझदारी से करें वोट

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में मतदाताओं से भावुक होकर वोट देने के बजाय समझदारी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया.

लोकसभा चुनाव 2019: एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से अपील, कहा- भावुक होकर नहीं समझदारी से करें वोट
एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली:  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के  ( Akhilesh Yadav) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में मतदाताओं से भावुक होकर वोट देने के बजाय समझदारी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "आज चुनाव प्रक्रिया का पांचवा चरण है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि उन्हें इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए और भावुक होकर मतदान करने के स्थान पर समझदारी से निर्णय लेते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए."

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- समाजवादी पार्टी ने मायावती को दिया धोखा

चुनाव प्रक्रिया के सात चरणों के तहत पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. राज्य के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हाई-प्रोफाइल अमेठी, राय बरेली और लखनऊ शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).