PM Modi on Lok Sabaha Election 2024: लोकसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी की अपील, वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए देश के 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 102 लोकसभा सीटों के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है.

PM Modi | Credit- ANI

PM Modi on Lok Sabaha Election 2024:  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए देश के 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 102 लोकसभा सीटों के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है. प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों से भी भारी संख्या में मतदान करने की विशेष अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर कहा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, 21 राज्यों की 102 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, देखें वीडियो

पीएम मोदी का ट्वीट:

पीएम मोदी ने पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से भी विशेष अपील करते हुए आगे कहा, "पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें. लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Bahin Yojana Big Update: महाराष्ट्र की लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, जनवरी-फरवरी की दोनों किस्तों के 3000 रुपये एक साथ आने की संभावना

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\