देश

लालू प्रसाद यादव को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी की घोषणा कर देनी चाहिए: रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नई पीढी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए.

लालू प्रसाद यादव को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी की घोषणा कर देनी चाहिए: रामविलास पासवान
रामविलास पासवान और लालू प्रसाद यादव (Photo Credit- Twitter)

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने गुरुवार को कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नई पीढी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए. पटना के बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना दी.

खुशी का इजहार किया और कहा ''हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भईया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो. लालू जी जेल में बंद हैं. अपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष) . चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें. किसी को भी बना दें. झारखंड में सीबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं. मुलायम सिंह यादव को जबतक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तबतक पकड़े रहे. उधर देवगौडा जी 93 साल के हो गए हैं. उधर अकाली दल के हैं सभी जगह."

यह भी पढ़ें: दिल्ली: धनशोधन मामले में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को अदालत का सम्मन

उन्होंने कहा, ''नया जेनरेशन आ गया है. अपने जीते जी देख लो कि हमने जिस पौधे को लगाया है वह पौधा फल फूल रहा है. हमारी जो आगे आने वाली पीढी है.... हर बाप को चाहत होनी चाहिए कि हम जितनी दूरी पर पहुंचे हैं, हमारी संतान चाहे बेटा हो या बेटी उससे भी आगे बढे. इसलिए पढाईए लिखाईए अपना उत्ताधिकारी बनाकर उसे आगे बढाने का काम कीजिए. हमलोगों ने किया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).