Kota Nagar Nigam Election Results Live Updates: कोटा नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, गहलोत सरकार की सांख दांव पर

देश में जहां कई राज्यों के लिए विधानसभा उपचुनाव के लिए सीटों के लिए वोट डाले जाए रहे हैं. साथ ही बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दुसरे चरण की वोटिंग हो रही है. जबकि राजस्थान में आज कोटा नगर नियम के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू है. इस चुनाव में सीएम अशोक गहलोत की भी साख दांव पर लगी हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 3 नवंबर. देश में जहां कई राज्यों के लिए विधानसभा उपचुनाव के लिए सीटों के लिए वोट डाले जाए रहे हैं. साथ ही बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दुसरे चरण की वोटिंग हो रही है. जबकि राजस्थान में आज कोटा नगर नियम (Kota Nagar Nigam Election Results) के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू है. इस चुनाव में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की भी साख दांव पर लगी हुई है. क्योंकि सूबे की सत्ता पर कांग्रेस (Congress) काबिज है. कोटा उत्तर में 70 वार्डों और दक्षिण के 80 वार्डों के लिए वोटों की गिनती जारी है.

बता दें कि कोटा उत्तर और दक्षिण को मिलाकर कुल 289 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होने वाले है. वोटों की गिनती कोटा उत्तर के लिए कॉमर्स कॉलेज और दक्षिण की जेडीबी कॉलेज में हो रही है. जानकारी के अनुसार नतीजे दोपहर के बाद आने लगेंगे. यह भी पढ़ें-हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम: मेयर की पांचों सीटों पर बीजेपी सबसे आगे, नगरपालिका में लगा झटका

वहीं पार्षद चुने जानें के बाद मेयर के चयन के लिए प्रक्रिया का आगाज होगा. मेयर पद के लिए 4 और 5 नवंबर को नामांकन होगा. आज कोटा के कुल 150 वार्डों के पार्षद का चयन हो जाएगा. वोटों की गिनती सुबह 9 बजे शुरू हुई है. इससे पहले राजस्थान में तीन शहरों में निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरूवार को तीन नगर निगमों के लिए हुआ था. जहां 58.96 प्रतिशत वोट पड़े थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश