देश

कर्नाटक में सियासी संकट: विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं बागी विधायक

मुंबई के एक होटल में रुके हुए कर्नाटक के विधायक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की ओर से लाये गए विश्वासमत के प्रस्ताव पर 18 जुलाई होने वाली चर्चा के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं.

कर्नाटक में सियासी संकट: विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं  बागी विधायक
बागी विधायक (Photo Credits ANI

मुंबई के एक होटल में रुके हुए कर्नाटक के विधायक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी (H. D. Kumaraswamy) की ओर से लाये गए विश्वासमत के प्रस्ताव पर 18 जुलाई होने वाली चर्चा के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं. विधायकों को यहां ठहराने के कामकाज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई में डेरा डाले हुए कर्नाटक के बागी विधायकों के बृहस्पतिवार को बेंगलुरू रवाना होने की संभावना नहीं है। उसी दिन कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को विश्वास मत हासिल करना है. सूत्र ने बताया कि मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये है.

शक्ति परीक्षण के दौरान बागी विधायकों के उपस्थित होने का कोई कारण नजर नहीं आता है क्योंकि वे अपने इस्तीफे पर अडिग हैं. सूत्र ने बताया कि कर्नाटक के तीन से चार विधायकों के भाजपा में जाने की संभावना है लेकिन वे मुंबई नहीं आयेंगे. इस बीच मुंबई के होटल में ठहरे कर्नाटक के बागी विधायकों ने नगर पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे या कांग्रेस के किसी भी अन्य नेता से मिलना नहीं चाहते हैं. ऐसी अटकलें हैं कि खड़गे कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ पवई में स्थित रेनेसां होटल में उनसे मिलने जा सकते हैं. यह भी पढ़े: कर्नाटक सियासी संकट: बागी विधायकों ने फिर लिखा मुंबई पुलिस को पत्र, कहा- कांग्रेस के नेताओं से हमें है खतरा

मुंबई के पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में बागी विधायकों ने कहा, “ मल्लिकार्जुन खड़गे या गुलाम नबी आजाद या कांग्रेस के किसी भी नेता से मिलने की उनकी इच्छा नहीं है. विधायकों ने पत्र में कहा है कि उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि कांग्रेस नेताओं को उनसे मिलने से रोका जाए. कर्नाटक के 15 बागी विधायक होटल में ठहरे हुए है। इन बागी विधायकों में कांग्रेस, जद (एस) के विधायकों अलावा निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).