Karnataka No Confidence Motion: कर्नाटक में कांग्रेस ने सूबे की बीएस येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव

कर्नाटक में अब सियासी ड्रामा शुरू होने के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं. दरअसल सूबे की बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की पेशकश की है. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर स्पीकर को नोटिस दिया है.

CM बीएस येदुयुरप्पा (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 24 सितंबर. कर्नाटक (Karnataka) में अब सियासी ड्रामा शुरू होने के संकेत दिखाई  पड़ रहे हैं. दरअसल सूबे की बीजेपी सरकार (BJP Govt) के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की पेशकश की है. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर स्पीकर को नोटिस दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Chief Minister BS Yediyurappa) और उनके मंत्रियों के इस्तीफे की मांग भी की गई है.

वहीं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया द्वारा दिए गए नोटिस की पुष्टि विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागीरी ने की है. साथ ही उन्होंने कहा कि नोटिस को लेकर चर्चा के लिए तारीख और समय शनिवार को तय किया जाएगा. यह भी पढ़े-Karnataka CM BS Yediyurappa Discharged: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार पर से लोगों ने भरोसा खो दिया है. इसके साथ ही सरकार के मंत्रियों पर भी किसी को यकीन नहीं है. इसलिए उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं है. इस चीज को प्राथमिकता से लेने की जरूरत है. मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड