देश

India Alliance Rally in Ranchi: झारखंड के रांची में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली, ग्राउंड में लगाए गए सीएम सोरेन और केजरीवाल की जेल वाली पोस्टर (Watch Video)

झारखंड के रांची में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली होने जा रही है. इस रैली में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी इस उलगुलान न्याय रैली में हिस्सा लेंगी.

India Alliance Rally in Ranchi: झारखंड के रांची में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली, ग्राउंड में लगाए गए सीएम सोरेन और केजरीवाल की जेल वाली पोस्टर (Watch Video)
Photo- X

India Alliance Rally in Ranchi: झारखंड के रांची में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली होने जा रही है. इस रैली में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी इस उलगुलान न्याय रैली में हिस्सा लेंगी.

यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में होगी. रैली को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. रांची के रैली ग्राउंड में इंडिया गठबंधन के नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं, इसमें सीएम सोरेन और अरविंद केजरीवाल की जेल वाली तस्वीर भी दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने गिरफ्तारी से कई महीने पहले ही बंद कर दिया था इंसुलिन, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने LG को दी जानकारी

झारखंड के रांची में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली

इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि यह बहुत बड़ी रैली है. मुझे नहीं लगता कि झारखंड में इतनी बड़ी रैली कभी हुई होगी. इस रैली में लोग स्वत: आ रहे हैं. इंडिया गठबंधन एक साथ है तो इस रैली की सफलता का हमें पूरा विश्वास है. जनता सब जानती है, जनता सब देख रही है. झारखंड उलगुलान के लिए हमेशा से जाना जाता है. केंद्र में जो पार्टी है वो लगातार विपक्षी पार्टियों को तंग कर रही है. इसी के खिलाफ यह रैली है.

तानाशाही के खिलाफ हो रही है विपक्ष की रैली: JMM सांसद महुआ माजी 

रांची में आज होने वाली इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हम तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. निर्दोष लोगों को बस इसलिए जेल में डाल रहे हैं, क्योंकि वे केंद्र सराकर की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं. जिनको इन्होंने सनातन विरोधी बोला, जिनको इन्होंने भ्रष्टाचारी कहा वे सब अब बीजेपी में इनके कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं. ये वैक्यूम क्लीनर बन गए हैं.

क्यूम क्लीनर बन गई है बीजेपी: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

इंडिया गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली को समर्थन किया है और राज्य भर के पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).