झारखंड: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला- वोट बैंक के लिए अयोध्या विवाद और आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर रखा

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने दशकों से लटकाया हुआ था. कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी. कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पलामू में जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, झारखंड की धरती और उसमे भी पलामू बीजेपी के लिए एक मजबूत किला रहा है. आज अगर पूरे भारत में कमल शान से खिला है तो इसमें बहुत बड़ी भूमिका यहां की जनता, बीजेपी कार्यकर्ता और आप सबका आशीर्वाद की है. पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी की अगवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना यहां बहुत जरूरी है. क्योंकि झारखंड युवावस्था में है, अभी राज्य को जो दिशा मिलेगी, उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा. पीएम मोदी ने कहा बीजेपी सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है. स्थिरता, सुशासन, समृद्धि, सम्मान और सुरक्षा.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने  दशकों से लटकाया हुआ था. कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी. कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की. कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ.

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: अमित शाह बोले- कांग्रेस रोड़े अटका रही थी, अब बनेगा आसमान छूता भव्य राममंदिर.

पीएम ने कहा, बीजेपी ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है. बीजेपी ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं. पीएम ने आगे कहा, बीजेपी ने झारखंड के हर समाज के व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ाया है. झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है.

पीएम मोदी ने कहा, झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी. यहां सरकारें पिछले दरवाजे से बनती और बिगाड़ी जाती थीं. क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था. पीएम ने कहा इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है. इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है. इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, झारखंड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी. यही उद्योग यहां खूब फला-फूला. इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की बीजेपी सरकार ने सफलता पाई है. पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी सरकार के ईमानदार प्रयासों से ही आज झारखंड के गांव गांव में सड़कें और बिजली पहुंच रही है. बदलते हुए हालात में अब यहां रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं.

पीएम मोदी में कहा, आज देश में हर गरीब परिवार को अपना पक्का घर मिल रहा है. जिन्हें अभी नहीं मिला है उन्हें मैं विश्वास दिलाता हूं कि काम तेजी से चल रहा है, 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तो कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसका अपना पक्का घर न हो.

पीएम मोदी ने कहा, हर गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. झारखंड के लिए ये गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने के लिए शुरु की गई ऐतिहासिक आयुष्मान योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड