झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, सर्वांगीण विकास का किया वादा

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रांची में अपना संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा व अन्य नेता मौजूद रहे. सीएम रघुवर दास ने कहा कि यह संकल्प पत्र मात्र एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र ग्रंथ है.

झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र (Photo Credits: Twitter@BJP4Jharkhand)

Jharkhand Assembly Elections 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को रांची (Ranchi) में अपना संकल्प पत्र (Manifesto) जारी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das), केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा व अन्य नेता मौजूद रहे. सीएम रघुवर दास ने कहा कि यह संकल्प पत्र मात्र एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र ग्रंथ है. उन्होंने कहा कि साल 2014 में बीजेपी सरकार ने जनता से जो भी वादा किया था, वो सब पूरा करने का प्रयास किया है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड के प्रगति के लिए बीजेपी दृढ़संकल्पित है. समृद्ध झारखंड का संकल्प लेते हुए आज संकल्प पत्र का विमोचन किया गया है. यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: RJD को खल रही लालू प्रसाद यादव की कमी.

झारखंड बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा, 'हमारा संकल्प, प्रतिवेदन प्राप्त होने के 6 माह के अन्दर ही संविधान के दायरे में पिछड़े वर्ग को सेवाओं/नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने का कार्य करेंगे. हमारा संकल्प, राज्य के हर बीपीएल परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार/स्व-रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.'

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में होने वाले चुनाव 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को होंगे. 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट