Jharkhand Assembly Elections 2019: प्रियंका गांधी बोली- ये चुनाव मां और मिट्टी का चुनाव है, झारखंड के अस्तित्‍व को बचाने का चुनाव है

झारखंड में अंतिम चरण के लिए वोटिंग होनी है. बीजेपी सहित तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की तरफ से कमान पीएम मोदी और अमित शाह ने संभाली है.जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रचार राहुल गांधी ने संभाला हुआ है. हालांकि बुधवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सूबे के पाकुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका ने कहा कि यहां की जल, जमीन आदि के मालिक आप हैं. संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है.

प्रियंका गांधी (Photo Credits-ANI twitter)

नई दिल्ली. झारखंड में अंतिम चरण के लिए वोटिंग होनी है. बीजेपी सहित तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की तरफ से कमान पीएम मोदी और अमित शाह ने संभाली है.जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रचार राहुल गांधी ने संभाला हुआ है. हालांकि बुधवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने सूबे के पाकुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका ने कहा कि यहां की जल, जमीन आदि के मालिक आप हैं. संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है.

प्रियंका गांधी अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी पर आक्रामक रही. उन्होंने कहा कि  ये चुनाव मां और मिट्टी का चुनाव है. झारखंड को बचाने के अस्तित्व का चुनाव है. कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि आपके जल-जंगल-जमीन के संघर्ष में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जी हमेशा आपके साथ रही. इन पर आपका अधिकार बरकरार रखने के लिए काम किया.लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार अमीरों-दोस्तों के लिए आपकी जमीन छीन रही है. यह भी पढ़े-Jharkhand Assembly Election 2019: राहुल गांधी बोले-हम छत्तीसगढ़ की तरह ही झारखंड को भी बदल देंगे

ज्ञात हो कि झारखंड के पांचवें चरण में 20 दिसंबर को संतालपरगना की 16 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. अंतिम चरण के चुनाव में सभी 16 सीटों पर कुल वोटरों की संख्या 40,05,287 है. इसके साथ ही 237 उम्मीदवार अपनी किस्मत इस चरण में आजमा रहे हैं. जिसमे 29 महिला उम्मीदवार शमिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड