देश

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण की 17 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गज नेताओं की होगी अग्नि परीक्षा

झारखंड (Jharkhand) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है. चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए कुल 7016 मतदान केन्द्र बनाए हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण की 17 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गज नेताओं की होगी अग्नि परीक्षा
वोट देने के लिए लाइन में खड़े वोटर (Photo Credits: PTI/File)

Jharkhand Assembly Election 2019 Phase 3: झारखंड (Jharkhand) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है. चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए कुल 7016 मतदान केन्द्र बनाए हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी जनता से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. इस चरण में राज्य में सक्रीय कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह ट्विट कर कहा कि झारखंड में तीसरे चरण का मतदान आज होगा. जिनकी सीटों पर चुनाव हो रहे है, उन सभी से आग्रह है कि बड़ी संख्या में मतदान करें. मैं अपने युवा दोस्तों से विशेष रूप से वोट करने का आग्रह करता हूं. झारखंड: बगावती नेताओं को लेकर BJP का बड़ा फैसला, 20 को पार्टी से 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

मिली जानकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए करीब 40 हजार चुनावकर्मी तैनात किए गए है. 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है. जबकि सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान बदला गया है.

आज कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले है. जिसमें 29,37976 पुरुष और 26,80205 महिलाएं शामिल हैं. इस चरण में दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है.

झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं बीजेपी सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस, झामुमो से लेकर राजद तक अपने हिस्से की सीटों पर पूरे जोरशोर से लड़ रही हैं. तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने भाग्य आजमा रहे हैं. इसी प्रकार पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से रण में है. बता दें कि सभी चरण के लिए एक साथ 23 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).