Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस को झटका, भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल नहीं होगा JDU

कांग्रेस को झटका देते हुए उसके बिहार में सहयोगी जदयू ने कहा कि वह 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल नहीं हो सकेगा.

राहुल गांधी व सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 26 जनवरी: कांग्रेस को झटका देते हुए उसके बिहार में सहयोगी जदयू ने कहा कि वह 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल नहीं हो सकेगा, क्योंकि यह नागालैंड में 27 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर पहले से व्यस्त है, लेकिन समारोह की सफलता की कामना की. कांग्रेस ने एकजुटता दिखाने के लिए समापन समारोह में 24 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया था. मुख्यमंत्री नीतीश ने उपेंद्र कुशवाहा के विषय में कहा, पार्टी में रहें बहुत अच्छा, यदि कहीं और जायें तो यह उनकी इच्छा

जनता दल-युनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने कांग्रेसी समकक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक पत्र में लिखा है : "मैं ऐसे ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित होना चाहूंगा, लेकिन मुझे ऐसा करने में अपनी असमर्थता पर खेद है, क्योंकि मुझे उसी दिन नागालैंड के वोखा में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के मौके पर मौजूद रहना है."

हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के मूड और चिंताओं का अध्ययन करने और महसूस करने का अवसर भी दिया है और यह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करने में हमारी मदद के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगी.

उन्होंने कहा, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है और जिन संवैधानिक संस्थाओं से अनियंत्रित कार्यकारी शक्ति पर नियंत्रण और संतुलन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है, उन्हें व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है. जिस गति से देश में चुनावी लोकतंत्र तेजी से चुनावी निरंकुशता में बदल रहा है, बहुत भयावह है."

ललन सिंह ने कहा कि एकजुट विपक्ष समय की मांग है और वह उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस इस दिशा में उचित कदम उठाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड