देश

NDA में शामिल हुई JDS, अमित शाह और HD कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद JP नड्डा ने किया ऐलान

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो गई है.

NDA में शामिल हुई JDS, अमित शाह और HD कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद JP नड्डा ने किया ऐलान
( Photo Credit :X @JPNadda)

NDA JDS Alliance: जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई.

मीटिंग के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि JDS राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया है.'' बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया

नड्डा ने आगे कहा कि हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं. यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण नए इंडिया, मजबूत भारत को और मजबूत करेगा. उन्होंने मुलाकात की फोटो भी शेयर की है.

वर्तमान में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है. इसी साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा. बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. ऐसे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह गठबंधन अहम माना जा रहा है.  बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीती थी. वहीं कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी. राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).