देश

दलित नेता Jai Bhagwan Jaatav आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

दिल्ली में रविवार को दलित नेता जय भगवान जाटव एवं उनके सुपुत्र विनय कुमार गौतम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. जय भगवान जाटव विभिन्न राजनीतिक दलों एवं विभिन्न संवैधानिक पदों पर आसीन पदाधिकारियों के साथ काम कर चुके हैं.

दलित नेता Jai Bhagwan Jaatav आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
आम आदमी पार्टी (Photo Credits- Twitter)

दिल्ली में रविवार को दलित नेता जय भगवान जाटव एवं उनके सुपुत्र विनय कुमार गौतम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. जय भगवान जाटव विभिन्न राजनीतिक दलों एवं विभिन्न संवैधानिक पदों पर आसीन पदाधिकारियों के साथ काम कर चुके हैं. आम आदमी पार्टी के मुताबिक, भगवान जाटव ने जिन लोगों के साथ काम किया है उनमें पूर्व केंद्र मंत्री बाबू जगजीवन राम, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, पूर्व सांसद कांशी राम, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शामिल हैं. वह 22 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने वर्ष 2012 में जय भगवान जाटव को दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी के खिताब से भी नवाजा था. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी आदिवासियों के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए जय भगवान जाटव को सम्मानित किया जा चुका है.

दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील उमेश कुमार बरनवाल ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उमेश कुमार बरनवाल पूर्व में युवा जनता दल-युनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी, बरनवाल वैश्य समाज के महासचिव एवं एसडीएमसी में स्टैंडिंग काउंसिल के पद पर भी आसीन रह चुके हैं. पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती ने पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर जय भगवान जाटव एवं उमेश कुमार बरनवाल का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | आप सरकार के समक्ष 2020 में कोविड-19 महामारी, दंगों के बाद की स्थिति से निपटने की थी चुनौती

सोमनाथ भारती ने कहा, "जय भगवान जाटव के पार्टी में शामिल होने से न केवल दिल्ली में, बल्कि पूरे भारतवर्ष में आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी. दलित और आदिवासी समाज के उत्थान का जो काम जय भगवान जाटव कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी की विचारधारा उनसे बिल्कुल मिलती-जुलती है. हम लोग मिलजुल कर भविष्य में देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे. उमेश के आने से युवावर्ग में आम आदमी पार्टी को लेकर अच्छा संदेश जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).