IPL 2021: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आईपीएल शेड्यूल पर उठाए सवाल, लिखा पत्र

बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आईपीएल 2021 के मैचों के लिए शेड्यूल की घोषणा की गई. आगामी सीजन की शुरुआत अगले महीने नौ अप्रैल से होगी. वहीं देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 8 मार्च: बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शेड्यूल की घोषणा की गई. आगामी सीजन की शुरुआत अगले महीने नौ अप्रैल से हो रही है. वहीं देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. बता दें कि आईपीएल 2021 के सभी मैचों का आयोजन छह शहरों में किए जाएंगे. इसमें मुंबई (Mumbai), अहमदाबाद (Ahmedabad), चेन्नई (Chennai), कोलकाता (Kolkata), बेंगलुरु (Bengaluru) और दिल्ली (Delhi) का नाम शामिल है.

आईपीएल 2021 के एक भी मुकाबले को मोहाली में आयोजित नहीं किए जानें के फैसले पर पंजाब (Punjab) के मौजूदा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने सवाल खड़ा किए हैं और बीसीसीआई (BCCI) को एक खत लिखा है. उन्होंने कहा है, 'मैंने उन्हें चिट्ठी लिखी है कि आप आईपीएल मुकाबलों का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं जहां हर रोज नौ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं. लेकिन आप मोहाली (पंजाब) में नहीं कर सकते हैं. हम IPL के दौरान सारे एहतियात बरतेंगे.'

यह भी पढ़ें- IPL 2021: ये 3 विस्फोटक खिलाड़ी आईपीएल 2021 में एक ओवर में लगा सकते हैं 6 छक्के

बता दें कि आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला नौ अप्रैल को शाम 7.30 बजे चेन्नई में पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल सहित प्लेऑफ के मुकाबले भी खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू