देश

COVID-19 प्रबंधन में गोवा की मदद करेंगे भारतीय सशस्त्र बल, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थानीय कमांडरों से की मुलाकात

भारतीय नौसेना के स्थानीय कमांडर, सेना और तटरक्षक बल ने गोवा की सरकार को राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सहायता देने के लिए अपनी सहमति दे दी है. रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सशस्त्र बलों के स्थानीय कमांडरों से मुलाकात के बाद नाइक ने पत्रकारों से बात की.

COVID-19 प्रबंधन में गोवा की मदद करेंगे भारतीय सशस्त्र बल, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थानीय कमांडरों से की मुलाकात
सशस्त्र बल (Photo Credits: Getty Image)

पणजी, 11 जुलाई: भारतीय नौसेना के स्थानीय कमांडर, सेना और तटरक्षक बल ने गोवा की सरकार को राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सहायता देने के लिए अपनी सहमति दे दी है. रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) की सशस्त्र बलों के स्थानीय कमांडरों से मुलाकात के बाद नाइक ने पत्रकारों से बात की.

नाइक ने कहा, "सीएम ने पूछा था कि क्या कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सशस्त्र बलों से मदद मिल सकती है. लिहाजा कोस्ट गार्ड नेवी और आर्मी कमांडरों को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया गया था."

यह भी पढ़ें: Coronavirus: पिछले 24 घंटें में COVID-19 के सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए, 475 की मौत, कुल संख्या 7,93,802 हुई

नाइक ने कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो वे मदद के लिए तैयार हैं. चाहे वह अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने की बात हो या उनके (सशस्त्र बल) डॉक्टर, वे इसके लिए तैयार हैं. साथ ही जरूरत पड़ने पर वे बेड (अस्पताल) भी उपलब्ध करा सकते हैं." शुक्रवार को इस तटीय राज्य में कोविड -19 के 100 नए मामले सामने आए. यहां अब तक कुल 895 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).