देश

साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- मैंने बाबरी मस्जिद तोड़ने में मदद की, ढांचा गिराने पर गर्व, EC ने थमाया नोटिस

साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है. साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि वह न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे गिराने में भी मदद की थी. उन्होंने कहा, 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था.

साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- मैंने बाबरी मस्जिद तोड़ने में मदद की, ढांचा गिराने पर गर्व, EC ने थमाया नोटिस
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Photo Credits: IANS)

भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) के विवादित बयान थमने का नाम नहीं के रहे हैं. हेमंत करकरे की शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने अब बाबरी मस्जिद को लेकर बयान दिया है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है. साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि वह न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे गिराने में भी मदद की थी. उन्होंने कहा, 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था. मुझे गर्व है कि ईश्वर ने मुझे अवसर दिया और शक्ति दी और मैंने यह काम कर दिया. अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे.'

साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा. यह एक भव्य मंदिर होगा.' साध्वी तो प्रज्ञा ने कहा, 'हम मंदिर का निर्माण करेंगे. आखिरकार, हम बाबरी मस्जिद का ढांचा ध्वस्त करने के लिए भी गए थे.'

यह भी पढ़ें- शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान देकर फंसी साध्वी प्रज्ञा, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब

साध्वी के इस बयान पर चुनाव आयोग ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए उन्हें चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के लिए नोटिस थमा दिया. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांता राव ने चेतावनी देते हुए सभी राजनीतिक दलों को एक सलाह भी चेतावनी देते कहा बार-बार चुनाव और आचार संहिता के उपयोग और उपयोग के मॉडल कोड का उल्लंघन व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने की वजह से कड़ी कार्रवाई हो सकती है.'

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद से ही वे विवाद में बनी हुई हैं. साध्वी द्वारा शहीद हेमंत करकरे की शहादत पर दिया गया विवादित कुछ ठंडा भी नहीं हुआ कि साध्वी और विवादित बयान देने लगी. साध्वी ने कहा था कि मैंने हेमंत करकरे से कहा था कि तुमने मुझे इतनी यातनाएं दीं कि तेरा सर्वनाश होगा. गिरफ्तारी के ठीक सवा महीने बाद आतंकियों ने उनका अंत कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).