Rajasthan Election 2023: 'अब मैं रिटायर हो सकती हूं', नामांकन की पूर्व संध्या पर बोली वसुंधरा राजे
राजस्थान में अक्सर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के तौर पर देखी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने बेटे व सांसद दुष्यंत राजे की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वह अब ‘रिटायर’ हो सकती हैं।
कोटा, 3 नवंबर: राजस्थान में अक्सर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के तौर पर देखी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने बेटे व सांसद दुष्यंत राजे की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वह अब ‘रिटायर’ हो सकती हैं.
वसुंधरा राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को झालावाड़ सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने को तैयार हैं. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में यह बयान दिया, जिसे उनके बेटे और झालावाड़-बारण सीट से लोकसभा सांसद दुष्यंत ने भी संबोधित किया. 'CM भूपेश बघेल को महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर ने दिए 508 करोड़ रुपये', ED के दावे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में आया भूचाल
बीते कुछ महीने से भाजपा के चुनाव जीतने की सूरत में पांच बार की सांसद और चार बार की विधायक वसुंधरा की भूमिका को लेकर अटकलों का दौर जारी है. जनसभा में वसुंधरा ने बीते तीन दशक में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए सड़कों, जलापूर्ति परियोजनाओं और वायु व रेल कनेक्टिविटी का उल्लेख किया.
भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कहा, “आज लोग पूछ रहे हैं कि झालावाड़ कहां है. लोग यहां निवेश करना चाहते हैं.” वसुंधरा ने कहा कि बेटे का भाषण सुनने के बाद उन्हें लगता है कि वह रिटायर हो सकती हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो सकती हूं.” वसुंधरा ने कहा कि लोगों ने "सांसद साहब" (दुष्यंत राजे) को सही प्रशिक्षण और स्नेह दिया है और उन्हें सही रास्ते पर रखा है.
उन्होंने कहा कि उन्हें दुष्यंत के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है.
वसुंधरा ने सरकारी भर्तियों के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान फिर से नंबर एक राज्य तभी बनेगा, जब जनता भाजपा को आगे ले जाने का काम करेगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

