कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मैं बदले की राजनीति का शिकार
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह बदले की राजनीति के शिकार हैं.
नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार (D. K. Shivakumar) ने मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह बदले की राजनीति के शिकार हैं. शिवकुमार इस समय प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की हिरासत में हैं. शिवकुमार ने एक ट्वीट में कहा, "मैं दोहराना चाहूंगा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैं बदले की राजनीति का एक शिकार हूं. ईडी ने धनशोधन के एक मामले में शिवकुमार से चार दिनों तक पूछताछ करने के बाद उन्हें तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था.
कांग्रेस नेता ने उसी ट्वीट में कहा, "आप सभी की तरफ से मुझे जो समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, और भगवान व न्यायपालिका पर मेरा जो भरोसा है, उसके अनुसार मुझे पूरा विश्वास है कि मैं कानूनी और राजनीतिक दोनों तरीके से विजेता बनकर उभरूंगा." यह भी पढ़े: डीके शिवकुमार के समर्थन में उतरी कर्नाटक कांग्रेस, JDS ने भी गिरफ्तारी की निंदा की
ईडी ने जांच के सिलसिले में दिन में शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या को 12 सितंबर को पूछताछ करने के लिए सम्मन जारी किया. अधिकारियों ने कहा कि शिवकुमार की वित्तीय डीलिंग्स की जांच के दौरान ईडी को उनकी बेटी द्वारा संभाले जा रहे एक ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेज मिले.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

