देश

लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह का तंज, कहा- भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा.

लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह का तंज, कहा- भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा
राजनाथ सिंह (Photo Credits-PTI)

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा. हावड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘ अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा.’’

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है. यह भी पढ़े: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- देश का चौकीदार ‘‘प्योर’’ है, चोर नहीं

विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष’’ नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और लोग सभी पीड़ित हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).