HP Opinion Poll 2022: कोई नहीं है टक्कर में, BJP फिर मारेगी बाजी, ऐसा हो सकता है फाइनल स्कोर

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए शुक्रवार (14 अक्टूबर) को तारीखों की घोषणा की है. राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा.

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को एक सर्वेक्षण के अनुसार अपने प्रतिस्पर्धियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से बढ़त मिल गई है. एबीपी न्यूज के लिए किए गए सीवोटर सर्वेक्षण के अनुसार, उत्तरदाताओं से पूछा गया कि आप किस पार्टी का समर्थन करते हैं या वोट देते हैं, कौन सी पार्टी या गठबंधन हिमाचल चुनाव जीतेगी?, कुल 51.1 प्रतिशत ने उत्तरदाताओं ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतेगी. Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

सर्वेक्षण सितंबर और अक्टूबर दोनों में किया गया था. सर्वे में 6,245 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था, और त्रुटि मार्जिन 3 से 5 प्रतिशत है.

हालांकि सितंबर में जब यही सवाल पूछा गया तो 46.1 फीसदी लोगों ने कहा था कि बीजेपी सत्ता में बरकरार रहेगी. इस बीच कांग्रेस और आप जैसी अन्य पार्टियों के प्रति रुझान सितंबर से अक्टूबर के बीच कम हुआ है. सितंबर में इसी सवाल पर सर्वे में 36.1 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस सरकार बना सकती है, जो सर्वे के मुताबिक अक्टूबर में घटकर 35.5 फीसदी रह गई. आप के लिए सितंबर में केवल 8.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वह जीतेगी, जबकि अक्टूबर में यह संख्या घटकर 5.6 प्रतिशत रह गई.

हालांकि, 1.6 फीसदी लोगों ने सितंबर में अन्य पार्टियों की सरकार बनने का दावा किया और अक्टूबर में अन्य पार्टियों की सरकार बनने का आंकड़ा बढ़कर 1.8 फीसदी हो गया. सितंबर में जहां 2.7 फीसदी ने 'त्रिशंकु विधानसभा होने की संभावना' को चुना, वहीं अक्टूबर में यह प्रतिक्रिया घटकर 2.2 फीसदी रह गई.

सर्वे के मुताबिक, सितंबर में 5.3 फीसदी लोगों ने कहा कि, कह नहीं सकते किसकी सरकार बनेगी, अक्टूबर में केवल 3.8 फीसदी लोगों ने इस प्रतिक्रिया को चुना.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट