देश

अयोध्या में आतंकी संभावित आतंकी हमले की आशंका पर पूरा शहर में हाई अलर्ट जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या (Ayodhya) में संभावित आतंकी हमले (Terror Attack) को लेकर एक खुफिया जानकारी दी है, जिसके बाद इस धार्मिक शहर को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है.

अयोध्या में आतंकी संभावित आतंकी हमले की आशंका पर पूरा शहर में हाई अलर्ट जारी
पुलिस (Photo Credit- IANS)

अयोध्या : सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या (Ayodhya) में संभावित आतंकी हमले (Terror Attack) को लेकर एक खुफिया जानकारी दी है, जिसके बाद इस धार्मिक शहर को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है. शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी में बताया गया है कि आतंकवादी नेपाल से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं.

सभी आने वाले ट्रेनों और बसों की तलाशी ली जा रही है और होटल, लॉज और गेस्ट हाऊस पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने कहा, "हम उच्च सुरक्षा उपाय कर रहे हैं क्योंकि अयोध्या में 2005 में हुए आतंकी हमले के मामले में फैसला 18 जून को सुनाया जाने वाला है."

यह भी पढ़ें : शिवसेना सांसद संजय राउत बोले, हमारे लिए पीएम मोदी ही सुप्रीम कोर्ट इसलिए अयोध्या में मंदिर बनकर रहेगा

5 जून 2005 को अयोध्या में एक आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया था और सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था. मामले में चार कश्मीरी आतंकवादियों को पकड़ा गया था. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने 18 सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या आने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).