Yogendra Chandolia on Municipal Corporation Standing Committee: नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 2022 में होता तब भी हम 7 जोन में जीत दर्ज करते- भाजपा
दिल्ली नगर निगम वार्ड स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव बुधवार को हुआ. भाजपा ने 7 और आम आदमी पार्टी ने 5 जोन में जीत दर्ज की.
Yogendra Chandolia on Municipal Corporation Standing Committee: दिल्ली नगर निगम वार्ड स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव बुधवार को हुआ. भाजपा ने 7 और आम आदमी पार्टी ने 5 जोन में जीत दर्ज की. इसे लेकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि 2022 में चुनाव होता तब भी हम 7 सीट ही जीतते. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती ही नहीं थी कि सत्ता का विकेंद्रीकरण हो. वो कुंडली मारकर बैठ गई थी, अब भाजपा ने 7 और आप ने 5 जोन में जीत दर्ज की है. उनके लोग और हमारे लोग जनता का काम करेंगे. इससे पहले नेता सदन मुकेश गोयल ने भाजपा पर हमला किया. उन्होंने कहा कि सारा सरकारी तंत्र भारतीय जनता पार्टी के साथ मिला हुआ है। यह कहने की जरूरत नहीं है.
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नॉमिनेशन भरने के लिए केवल एक दिन का समय दिया गया, जबकि पहले एक सप्ताह से ज्यादा का समय मिलता था. उन्होंने कहा कि सारा सरकारी तंत्र उनके साथ है और जो करना चाहते हैं, वो करते हैं. इसके बावजूद हमने इसमें भाग लिया और सफलता मिली. जहां-जहां भी हमारा बहुमत है, वहां से हमारे चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति के सदस्य जीतकर आए हैं. आने वाले समय के अंदर स्थायी समिति का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी आप पार्टी का ही होगा. बता दें कि केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार दिया है. यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2024: टिकट मिलने पर बीजेपी नेता दिनेश कौशिक ने पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी का जताया आभार
वहीं, एलजी वीके सक्सेना के निर्देश के बाद एमसीडी के सभी जोन के उपायुक्तों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है. इससे पहले मेयर शैली ओबेरॉय ने वार्ड समितियों की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था. उधर योगेंद्र चंदोलिया पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ विजय कुमार मल्होत्रा के घर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि डॉ विजय कुमार मल्होत्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. वो 21 अक्टूबर 1951 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के समय से जुड़े हैं.
विजय कुमार मल्होत्रा पार्षद रहे, राज्यसभा के सांसद रहे, लोकसभा में लालकृष्ण आडवाणी के साथ उप नेता रहे. कोई ऐसा बड़ा व्यक्ति नहीं है जिनके साथ उन्होंने काम नहीं किया हो. आज हमने उन्हें दोबारा भाजपा की सदस्यता दिलाई है और इसी प्रकार आगे भी हमारा अभियान जारी रहेगा. बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे कई दिग्गज नेताओं के घर जाकर भाजपा नेता उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने एक नंबर '8800002024' जारी किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

