देश

गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने अपलोड कर दी हार्दिक पटेल सेक्स सीडी की तस्वीरें

हैकर्स ने इस फोटो में हार्दिक पटेल से मिलते-जुलते एक शख्स को एक लड़की के साथ दिखाया गया है. नीचे लिखा है - 'हमारे नये नेता का स्वागत.

गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने अपलोड कर दी हार्दिक पटेल सेक्स सीडी की तस्वीरें
Screenshot of hacked Gujarat Congress website

अहमदाबाद: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल हुए अभी दो ही दिन हुए हैं कि गुजरात कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई. हैकर्स ने इसपर हार्दिक पटेल की सेक्स सीडी की तस्वीरें अपलोड कर दी. बताना चाहते है कि यह तस्वीर 2017 चुनावों से पहले सामने आए उनके कथित सेक्स वीडियो में से एक का स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है.

हैकर्स ने इस फोटो में हार्दिक पटेल से मिलते-जुलते एक शख्स को एक लड़की के साथ दिखाया गया है. नीचे लिखा है - 'हमारे नये नेता का स्वागत.' शुक्रवार को इस घटना के सामने आने के बाद हरकत में आई कांग्रेस पार्टी ने तत्काल साइट को बंद कराया. पार्टी नेताओं ने इसकी जांच कराने की बात भी कही है. यह भी पढ़े-हार्दिक पटेल कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल गांधी को सराहा तो पीएम मोदी पर निशाना साधा

इस पुरे मामले में सूबे के प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि पार्टी की आईटी टीम ने इस खुराफात की जानकारी मिलते ही तत्काल वेबसाइट बंद कर दी. उन्होंने कहा कि वेबसाइट जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगी.

12 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक.

बताना चाहते है कि हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की मौजूदगी में 12 मार्च को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है. ऐसी खबरें है कि वह जामनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. बताना चाहते है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद से ही हार्दिक पटेल बीजेपी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं, जिसे अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).