देश

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- कोविड-19 संदिग्ध की गोवा के क्वारेंटीन सेंटर में मौत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस संदिग्ध 38 वर्षीय व्यक्ति की राज्य सरकार के एक अस्पताल के क्वारेंटीन वार्ड में मौत हो गई. हालांकि, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यक्ति अमेरिका से गोवा वापस आया था और बुखार होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- कोविड-19 संदिग्ध की गोवा के क्वारेंटीन सेंटर में मौत
प्रमोद सावंत (Photo Credit- Facebook)

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस संदिग्ध 38 वर्षीय व्यक्ति की राज्य सरकार के एक अस्पताल के क्वारेंटीन वार्ड में मौत हो गई. हालांकि, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यक्ति अमेरिका से गोवा वापस आया था और बुखार होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि व्यक्ति का कोविड-19 से संबंधित टेस्ट निगेटिव आया था.

सावंत ने कहा, "वह अमेरिका से गोवा आया था. उसे बुखार की शिकायत करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था और दोबारा 3 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था."

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस कहर: गोवा के CM प्रमोद सांवत ने कहा- टूरिस्ट 31 मार्च तक यात्रा न करें

उन्होंने कहा, "कोरोना के चार टेस्टों में भी उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. उसे कोविड-19 होने की पुष्टि नहीं हुई." इससे पहले 29 मार्च को भी एक 68 वर्षीय कोरोना संदिग्ध महिला की श्वास संबंधी समस्या से मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).