बिहार में बाढ़: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने पटना में बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि ताल सरदार को, तो गाली भी सरदार को. गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि पटना में जलजमाव के लिए कौन जिम्मेवार है, उन्होंने कहा कि अगर गंगा नदी की बाढ से यह शहर डूबा होता तो कोई बात होती, कहीं न कहीं कुव्यवस्था इसकी आड़ में है.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पटना में बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि ताल सरदार को, तो गाली भी सरदार को. गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि पटना में जलजमाव के लिए कौन जिम्मेवार है, उन्होंने कहा कि अगर गंगा नदी की बाढ से यह शहर डूबा होता तो कोई बात होती, कहीं न कहीं कुव्यवस्था इसकी आड़ में है.
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और यह कहते हुए उन्हें इसकी जिम्मेवारी लेने को कहा कि ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को. यह पूछे जाने पर कि क्या उनका निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, गिरिराज ने कहा, "जिसपर भी हो, वह आप बेहतर तौर पर जानते हैं . मैं तो इतना ही जानता हूं कि ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को."
यह भी पढ़ें : पटना में जलजमाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- जनता नहीं हम जिम्मेदार हैं, जनता से क्षमा याचना करेंगे
इससे पूर्व दरभंगा के लहेरियासराय थाना अंतर्गत गोविंदपुर मुहल्ले में मां दुर्गा की आरती में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए गिरिराज ने कहा,"पटना में बारिश के पानी के कारण जो बाढ की तरह विभीषिका से लोगों को पीड़ा हुई उसके लिए सरकार में शामिल हम सभी लोग राजग जिम्मेदार हैं. मैं तो इसके लिए माफी मांगता ही हूं लेकिन जिनके कारण यह दुर्दशा हुई वैसे अधिकारियों और लोगों को चिन्हित करके सार्वजनिक करने की जरूरत है."
गिरिराज ने कहा, "मैं भी उस जवाबदेह का हिस्सा हूं. किसी को गलतफहमी नहीं रहे कि यह किसी एक पार्टी की सरकार है . न बीजेपी और न जदयू को रहे . ये बीजेपी और जदयू गठबंधन राजग की सरकार है तथा राजग की सरकार में जनता को तकलीफ होगी तो मैं मांफी मांगूंगा ही एवं जो जिम्मेवार हैं उसे भी सजा दिलाऊंगा."
पटना में रामलीला के बंद होने पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू धर्म को ख़त्म करने का यह प्रयास है जबकि रामलीला होने से राम का चरित्र का वर्णन होता है. उन्होंने कहा कि राम के चरित्र से समाज के हर धर्म को सीख मिलती है और समाज के सभी लोगों को इसे अपनाना चाहिए. उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्र विरोधी बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

