देश

गोवा बीजेपी के नेता फ्रांसिस डीसूजा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- पार्टी के विरुद्ध बोलने पर CBI का करना पड़ सकता है सामना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गोवा इकाई के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा ने बुधवार को कहा कि अगर वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते हैं, तो उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का सामना करना पड़ेगा.

गोवा बीजेपी के नेता फ्रांसिस डीसूजा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- पार्टी के विरुद्ध बोलने पर CBI का करना पड़ सकता है सामना
फ्रांसिस डीसूजा का बयान ( photo credit-ANI)

पणजी:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) की गोवा इकाई के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा ने बुधवार को कहा कि अगर वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते हैं, तो उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का सामना करना पड़ेगा. डीसूजा अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद बुधवार को यहां लौटे. इससे पहले खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्हें गोवा मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था. इस फैसले को लेकर डीसूजा ने नाराजगी जाहिर की थी.

यह भी पढ़ें: बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस को मिल सकता है इस पार्टी का साथ

अमेरिका से लौटने पर यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर डर है.

डीसूजा ने कहा, “पिछले 20 सालों से मैं किसी भी गलत बात को लेकर चर्चा में नहीं रहा. मुझे नहीं पता कि कल से क्या होगा.” उन्होंने कहा, “हो सकता है मुझे आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी का सामना करना पड़े या पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए मुझ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर दिया जाए.”

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).