मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-अल्पसंख्यकों के लिए पहले 'विश्व स्तरीय' शिक्षा संस्थान की नींव अगले महीने
नकवी ने कहा, सबसे पिछड़े जिले मेवात को एक ऐसे संस्थान की जरूरत है, जो देश के किसी अन्य स्थान पर नहीं हो. हमें उम्मीद है कि संस्थान 2021 तक तैयार हो जाएगा और शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि संस्थान के पास कौशल विकास केंद्रों के अलावा प्राथमिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्री स्तर तक की शिक्षा का प्रावधान होगा.
नई दिल्ली.अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए प्रस्तावित पांच 'विश्व स्तरीय' शिक्षा संस्थानों में से पहले संस्थान की नींव अगले महीने की शुरुआत में रखी जाएगी. नकवी ने कहा कि हरियाणा के मेवात जिले में एक 'सुंदर स्थान' पर 16 एकड़ जमीन अधिगृहीत कर ली गई है। नींव सितंबर के पहले सप्ताह में रखी जाएगी.
नकवी ने कहा, सबसे पिछड़े जिले मेवात को एक ऐसे संस्थान की जरूरत है, जो देश के किसी अन्य स्थान पर नहीं हो. हमें उम्मीद है कि संस्थान 2021 तक तैयार हो जाएगा और शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि संस्थान के पास कौशल विकास केंद्रों के अलावा प्राथमिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्री स्तर तक की शिक्षा का प्रावधान होगा. यह भी पढ़े- हज यात्रा 2018: दिल्ली से रवाना हुआ हाजियों का पहला जत्था, नकवी ने दिखाई हरी झंडी
उन्होंने कहा कि इसके पास आधुनिक सुविधाओं से लैस होस्टल के अलावा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए एक कोचिंग केंद्र भी होगा. उन्होंने कहा, "यह शिक्षा, कौशल और ज्ञान का केंद्र होगा."मंत्री ने स्पष्ट किया कि संस्थान सभी समुदायों के लिए होगा.
मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन इस संस्थान का शासी परिषद होगा लेकिन इसे 'प्रतिष्ठित निजी और सरकारी संगठनों' द्वारा चलाया जाएगा.
नकवी ने कहा, "हम कुछ भारतीय और विदेशी संगठनों से बात कर रहे हैं, जिन्होंने पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप) मोड के तहत संस्थान को चलाने में रुचि दिखाई है."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

