देश

योगी आदित्यनाथ ने पूर्व PM स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आगरा में उनके पैतृक गांव बटेश्वर में यमुना नदी में विसर्जित की.

योगी आदित्यनाथ ने  पूर्व PM स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की
योगी आदित्यनाथ (Photo Credits : IANS)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आगरा में उनके पैतृक गांव बटेश्वर में यमुना नदी में विसर्जित की. आदित्यनाथ हैलीकॉप्टर से बटेश्वर पहुंचे और बाद में रानी घाट गए, जहां जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे.

उन्होंने पहले नदी किनारे मंदिर में पूजा की और फिर अस्थियां प्रवाहित की.वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्य भी राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन के साथ मौजूद थे.एक जिला अधिकारी ने कहा, "आदित्यनाथ उस घर में भी गए, जहां वाजपेयी ने अपना बचपन बिताया था.

60 स्क्वायर यार्ड के उनके घर को स्मारक और संग्रहालय बनाया जाएगा.अधिकारी ने कहा,"यहां एक छोटा पर्यटक सर्किट बनाया जाएगा, जिसके तहत यज्ञशाला, पार्क और कई मंदिर बनाए जाएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).