Manohar Joshi Health Update: ब्रेन हैमरेज के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी की हालत नाजुक
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी बेहोशी की हालत में हैं। अस्पताल ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 24 मई: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी बेहोशी की हालत में हैं. अस्पताल ने यह जानकारी दी. जोशी को ‘ब्रेन हैमरेज’ होने पर दो दिन पहले यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके बेटे उन्मेश जोशी ने बताया कि उनके पिता अभी भी बेहोश हैं.
शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (85) को ‘अर्ध बेहोशी की हालत’ में पी डी हिंदुजा अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और अर्ध-बेहोशी की हालत में हैं. वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, और उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है.’’
इसमें कहा गया है कि जोशी को 22 मई को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जोशी के बेटे ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि उनके पिता बेहोश हैं और इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें ‘इंतजार’ करने को कहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

