देश

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का बड़ा बयान, कहा- सरकार द्वारा दबाई जा रही है आवाज

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद राज्यसभा पहुंचे और उन्होंने चिंता जताई कि सरकार द्वारा आवाज दबाई जा रही है. चिदंबरम ने सदन के बाहर मीडिया से कहा मैं चिंतित हूं. हमारी आवाज को दबाया जा रहा है. तिहाड़ जेल में 106 दिन बिताने के बाद, वह बुधवार शाम जेल से बाहर निकले.

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का बड़ा बयान, कहा- सरकार द्वारा दबाई जा रही है आवाज
पी. चिदंबरम (Photo Credits: IANS)

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद राज्यसभा पहुंचे और उन्होंने चिंता जताई कि सरकार द्वारा आवाज दबाई जा रही है. चिदंबरम ने सदन के बाहर मीडिया से कहा, "मैं चिंतित हूं. हमारी आवाज को दबाया जा रहा है." तिहाड़ जेल में 106 दिन बिताने के बाद, वह बुधवार शाम जेल से बाहर निकले. वह गुरुवार दोपहर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे.

चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. यह मामला तब का है, जब वह देश के वित्तमंत्री थे.

यह भी पढ़ें: INX Media Case: पी. चिदंबरम को जमानत मिलने पर बेटे कार्ति ने कहा- मैं बहुत खुश हूं, कल वे संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होंगे

उन्हें पांच सिंतबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान, 16 अक्टूबर को, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (Money Laundering Act) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था. 17 अक्टूबर के बाद से, चिदंबरम को 30 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).