क्रिकेट

पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान नहीं कर सकेंगे चुनाव में 2011 के वर्ल्ड कप की फोटोज का इस्तेमाल,निर्वाचन आयोग ने लगाईं रोक

कोलकाता:भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को 2011 विश्वकप से जुड़े किसी भी बैनर या पोस्टर का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है.

पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान नहीं कर सकेंगे चुनाव में 2011 के वर्ल्ड कप की फोटोज का इस्तेमाल,निर्वाचन आयोग ने लगाईं रोक
CREDIT-INSTAGRAM

कोलकाता: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को 2011 विश्वकप से जुड़े किसी भी बैनर या पोस्टर का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है.

यूसुफ पठान ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपने बैनर में दर्शाया था, जिसको लेकर कांग्रेस ने 26 मार्च को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी.

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 में वनडे विश्व कप जीता था.उस समय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान के बड़े भाई यूसुफ पठान भी टीम का हिस्सा थे. यह भी पढ़े :हेमंत सोरेन और केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद अब हमारे नेताओं को परेशान कर रही है जांच एजेंसियां- मंत्री शशि पांजा : Video

राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने कहा, ''शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद, चुनाव आयोग ने कांग्रेस के तर्क को मजबूत पाया क्योंकि 2011 वनडे विश्व कप में भारत की जीत हर भारतीय के लिए गर्व की बात थी, इसलिए मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इस भावना का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए.''

चुनाव आयोग ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को 2011 विश्व कप में भारत की जीत से संबंधित तस्वीरों वाले सभी चुनावी बैनर हटाने का भी निर्देश दिया.

कांग्रेस द्वारा मंगलवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद पठान ने दावा किया था कि उन्हें विश्व कप से संबंधित तस्वीरों का उपयोग करने का पूरा अधिकार है क्योंकि वह विजेता टीम का हिस्सा थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).