देश

Lok Sabha Election Results 2024: ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में BJP की सरकार बन रही है; चुनाव के नतीजों पर बोले जेपी नड्डा- VIDEO

लोकसभा और दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया.

Lok Sabha Election Results 2024: ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में BJP की सरकार बन रही है; चुनाव के नतीजों पर बोले जेपी नड्डा- VIDEO
JP Nadda (Photo Credits ANI

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कोई भी गठबंधन भारत के इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है.

आज ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन रही है. वहीं कुछ लोग 30-40 सीटें जीतकर धूम मचाने लग जाते हैं और वे भूल जाते हैं कि देश किस तरह मोदी जी के साथ खड़ा है.

ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में BJP की सरकार बन रही है: JP नड्डा

जे.पी. नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का विषय है कि आज मोदी जी को धन्यवाद देने के लिए और विजय उत्सव मनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को, पार्टी को और देश की जनता का फ्रंट से नेतृत्व किया है. मैं उनका अभिनंदन करता हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).